बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की है। नेपाल सीमा के पास संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में लाखों रुपये की अवैध दवाएं बरामद की गईं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी 9वीं बटालियन, ड्रग विभाग और हर्रैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा वर्ती क्षेत्र महादेव बांकी व खरवन बांध क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अल्प्राजोलाम, ट्रामाडोल, डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, एसीटामिनोफेन टैबलेट्स और कोडोडेक्स कफ सिरप जैसी प्रतिबंधित दवाएं अवैध रूप से ले जाई जा रही थीं।मौके से गोविंद सोनी, आकाश कुमार श्रीवास्तव और वाहन चालक कपिल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.