नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने बरामद की 52.95 ग्राम स्मैक
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली तस्कर को 52.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक नेपाली नंबर की पल्सर बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी बसही कम्पनी 49 बटालियन कमलापुरी की संयुक्त टीम सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के बसही से नेपाल जाने वाले रास्ते पर पिलर संख्या 769/23 से भारतीय सीमा के भीतर करीब 150 मीटर अंदर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.