बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। जिले से होकर नेपाल सीमा तक फोरलेन हाईवे का निर्माण न केवल दोनों देशों के सामरिक रिश्तों को मजबूती देगा,बल्कि सीमा से लगे जिलों के औद्योगिक व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह हाईवे दो चरणों में बनेगा। पहले चरण के निर्माण से जुड़ी सभी तरह की औपचारिकता एनएचआई की ओर से पूरी की जा चुकी है। एक माह में जमीन अधिग्रहण संग फोरलेन के जमीन पर उतारने की कवायद भी गति पकड़ लेने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को बहराइच-बारबंकी फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह हाईवे जरवलरोड से होकर जिला मुख्यालय से सीधे नेपाल सीमा से लगे रुपईडीहा तक बनाया जाएगा। यह फोरलेन हाईवे सीधे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट को भी जोड़ेगा। जिसके जरिए भारत व नेपाल के विभिन्न राज्यों से आने व जाने वाले मालवाहक शहर से बाहर ही ...