नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद
पिथौरागढ़, सितम्बर 27 -- झूलाघाट। पिथौरागढ-झूलाघाट सड़क में अलग-अलग जगहों में मलवा व पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। सीमांत में शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक भी जारी रहा है। जिससे नेपाल सीमा को जोड़ने वाले झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क हुड़कना व जाजर चिंगरी के पास मलवा व पेड़ गिरने से बाधित हो गई। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क से मलवा व पेड़ को हटाकर आवाजाही सुचारु करने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: अल्मोड़ा हाईवे में दिनभर मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.