बलरामपुर, मई 7 -- जिला का गैसड़ी व पचपेड़वा क्षेत्र भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ है। इसके अधिकांश गांव सोहेलवा जंगल से भी सटे हुए हैं। पिछले चार दिनों से इन गांवों में बिजली नहीं है, जिससे लोग बेहाल हैं। गैसड़ी संवाददाता के अनुसार लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण वे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस क्षेत्र में आंधी तूफान के बाद कई पोल व ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए थे। कई जगहों पर एचटी लाइनें भी टूट गई थीं। मुर्गी फार्म व कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। जंगल से सटे लोगों का कहना है कि संचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी नहीं बहाल हुई 300 गांव की बिजली, चार लाख लोग प्रभावित आए दिन जंगली जानवरों के हमले होते रहते हैं। ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो वे लोग इसकी सूचना भी अधिकारियों को नहीं दे पाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.