मधुबनी, अगस्त 2 -- हरलाखी,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा के दिघीया टोला बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने तस्करी के 315 किलोग्राम इफको यूरिया खाद के साथ एक हीरो पैशन बाइक एवं एक साइकिल सहित तीन नेपाली नागरिकों को हिरासत में ले लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया के लिए एसएसबी जवानों ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जब्त सामग्री के साथ पिपरौन कस्टम कार्यालय के हवाले कर दिया।

तस्करी के प्रयास की जानकारी एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसारक रविवार की अहले सुबह सीमा चौकी डिगीयाटोल के आसूचना तंत्र से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर प्रतिबंधित सामान ले जाने का प्रयास करेंगे। सूचना मिलते ही सीमा चौकी प्रभारी ने एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर सीमा स्तंभ संख्या 286/24 के निकट बेला गांव के पास निगरानी के लिए रवाना किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी पेट्रोल...