नेपाल ले जाते समय 85 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया युवक
बलरामपुर, अगस्त 5 -- जरवा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा स्थित कोइलाबास सीमा चौकी पर एसएसबी जवानों ने जांच के दौरान एक युवक के पास से 85 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की। निर्धारित सीमा से अधिक नकदी ले जाने और उसका संतोषजनक कारण नहीं बता पाने पर युवक को सीमा शुल्क केंद्र जरवा लाया गया, जहां कस्टम अधिकारियों ने धनराशि को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक युवक नेपाल के कोइलाबास की ओर जाने के लिए सीमा पर पहुंचा। नियमित जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसकी शर्ट और पैंट की जेब से लगभग 85 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 200 ग्राम ब्राउन शुगर, डेढ़ लाख नेपाली करेंसी संग तीन धंधेबाज गिरफ्तार इसके बाद उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क केंद्र जरवा भेज दिया गया। सीमा शुल्क केंद्र जरवा के कस्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.