किशनगंज, फरवरी 19 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी के जी कंपनी सिंघीमारी बीओपी के जवानों ने मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तस्करी का सामान जप्त किया है। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 142/2 से सटे बैधनाथ टोला पलसा के समीप की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवानों ने भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 6 बोरी यूरिया खाद, 288 बंडल तंबाकू तथा हार्डवेयर के विभिन्न सामानों को जब्त किया है। जब्त सामानों की अनुमानित कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सिंघीमारी एसएसबी कैंप से विशेष नाका पार्टी सीमावर्ती इलाकों में तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर गश्ती अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को गुप्त सूचना मिली कि बैधनाथ पलसा गांव के पास तस्करी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.