हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 3 -- कोसी और गंडक से बिहार में होने वाली तबाही पर नेपाल में मंथन हुआ। भारत-नेपाल के बीच कई मसलों पर सहमति बनी। गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (जेसीकेजीपी) की दो दिवसीय 11वीं बैठक 30 अप्रैल- 01 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई। बैठक में भारत व नेपाल के बीच कोसी एवं गंडक परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक मुद्दों पर विमर्श किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और नेपाल पक्ष का प्रतिनिधित्व जलस्त्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने किया। जल संसाधन विभाग के अनुसार बैठक में पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के 35 किमी नेपाल भाग, कोसी बराज सहित पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के एफ्लक्स बांध, तटबंधों, वाल्मिकीनगर अवस्थित...