नई दिल्ली, मार्च 30 -- Balen Shah: नेपाल में पिछले साल हुए हिंसक जेन-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद देश के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र 'बालेन' शाह ने पद संभाल लिया है। अब पीएम बनते ही बालेन शाह ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। शपथ लेने के 48 घंटे के भीतर ही उन्होंने 100 पॉइंट का एक्शन प्लान जारी किया है, जिसका मकसद सरकारी सिस्टम में बड़ा बदलाव लाना है। सबसे ज्यादा चर्चा में उनका छात्र राजनीति पर पूरी तरह बैन लगाने का फैसला है। इससे पहले 35 साल की उम्र में शाह दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्रियों में एक बन गए हैं। उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 5 मार्च को हुए चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। अब उनके सामने उन युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है, जिन्होंने उन्हें सत्ता तक पहुंचाया। सरकार ने अपने सबसे पहले फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.