रुपईडीहा (बहराइच), मई 10 -- Balen Government Order: भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल की बालेन सरकार ने एक और नया नियम लागू कर दिया है। भारतीय पर्यटकों को नेपाल घूमने के लिए 30 दिन समय सीमा निर्धारित कर दिया गया है। 30 दिन का इन्हें वाहन कस्टम अदा करना होगा। 30 दिन के बाद शुल्क अदा करने पर भी नेपाल में रुकने नहीं दिया जाएगा और वाहन जब्त कर लिया जाएगा। भारतीय वाहनों के प्रवेश और नेपाल में रुकने की अवधि सहित आने-जाने का विवरण अब डिजिटल रूप में रखा जाएगा। मालवाहक वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। भारतीय ट्रकों को नेपाल प्रवेश करते समय 1700 रुपये नेपाली मुद्रा में शुल्क अदा करना होगा। नेपाल से माल लादकर दो दिन में ही भारत लौटना होगा। इसी प्रकार भारत से माल लादकर नेपाल आने वाले वाहनों को नेपाल प्रवेश करने के पहले 15 सौ रुपये नेपाली रुपया कस्टम ...