निज संवाददाता, मई 5 -- नेपाल की बालेन शाह सरकार की ओर से भारतीयों के लिए की जार रही सख्ती सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। पहले नेपाल सरकार ने भारत में 100 रुपये की खरीद, 6 किलोमीटर अंदर तक सफर करने समेत अन्य सख्त कदम उठाए गए। अब भारतीय वाहनों को 30 दिन ही नेपाल में रहने देने पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है। हालांकि ये नियम नए नहीं हैं। बल्कि पुराने नियमों को ही सख्ती से लागू किया जा रहा है। अब भंसार कटाने के बाद भारतीय वाहन साल भर में टुकड़े-टुकड़े या एक साथ 30 दिन ही नेपाल में रुक या रह सकते हैं। वाहनों को 30 दिन से अधिक होने पर बाइक पर दो एवं चार पहिया वाहनों पर ढाई हजार नेपाली रुपये प्रतिदिन जुर्माना देना होगा। बता दें कि भारत-नेपाल में बेटी-रोटी का संबंध है। बाइक से लोग एक ही दिन में कई बार भारत-नेपाल आते जाते है...