नेपाल में 11 लाख रुपए के कपड़े किए गए जब्त
बगहा, अक्टूबर 8 -- वाल्मीकिनगर। पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत सुस्ता गांवपलिका के वार्ड नंबर एक रूपौलिया में लगभग 11 लाख रुपए का कपड़ा बरामद किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी,कि भारतीय सीमा क्षेत्र से बिना भंसार का अवैध रूप से कपड़ा को रूपौलिया के निवासी महेंद्र चौधरी के घर में रखा गया है। सूचना प्राप्त होते ही लुंबनी प्रदेश पुलिस कार्यालय तथा इलाका पुलिस कार्यालय बेलाटांडी में तैनात पुलिस की टीम गठित कर बुधवार की शाम में चौधरी के घर में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान चौधरी के किचेन में छुपा कर रखा गया साड़ी 89 पीस, लेडीज सूट 176 पीस, लेडीज टी शर्ट 18 पीस, शेरवानी 32 पीस, लेडीज लुंगी 900 पीस तथा थान का कपड़ा 14 मीटर बरामद किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.