बगहा, अगस्त 25 -- बगहा। सीमावर्ती देश नेपाल के पश्चिम नवलपरासी जिला के प्रतापपुर गांव पालिका के अध्यक्ष (मेयर) उमेशचंद्र यादव को नेपाल पुलिस ने हिरासत मे लिया है। गांवपालिका अध्यक्ष पर बिहार सरकार के सूर्यपुरा स्थित सरकारी भूमि पर फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर पोखरा खोदवाने का आरोप है। इस मामले को लेकर वाल्मीकि नगर स्थित भू अर्जन कार्यालय के लाइजन ऑफिसर शोभित हलवाई के द्वारा करते हुए इलाका पुलिस कार्यालय बेलाटांडी में आवेदन दिया गया था। जिला पुलिस कार्यालय पश्चिम नवलपरासी के इंस्पेक्टर सोम ढकाल ने बताया कि सोमवार को गांवपालिका के अध्यक्ष उमेशचन्द्र यादव ने स्वयं पुलिस कार्यालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मारपीट मामले में तीन प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार जिसके पश्चात आरोपी यादव से पूछताछ के लिए जिला ...