नेपाल में हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत हैदरनगर के महेंद्र विश्वकर्मा लापता
पलामू, अगस्त 29 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट निर्माण कार्य में लगे पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत बरडंडा पंचायत के बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा पिछले कई दिनों से लापता हैं। उनका मोबाइल फोन लगातार बंद मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान करीब 1500 लोगों के लापता होने की खबरों के बाद परिवार में अनहोनी की आशंका गहरा गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया सुदर्शन राम ने इस मामले में अधिकारियों से संपर्क कर महेंद्र विश्वकर्मा का पता लगाने का आग्रह किया है। हैदरनगर के बीडीओ विश्व प्रताप मालवा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जिला स्तर से श्रम विभाग के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। सरकार स्तर से भी खोजबीन और आवश्यक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.