किशनगंज, सितम्बर 20 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। नेपाल में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में सिंघीमारी निवासी रविन कुमार यादव ,पिता धनुन यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविन कुमार यादव शनिवार को किसी जरूरी कार्य से मोटरसाइकिल से नेपाल गए थे। इसी दौरान नेपाल के कुम्हार टोली क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- नेपाल में सड़क हादसे में सिंघीमारी के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उ...