सुरेंद्र आर्या, अप्रैल 16 -- Indo-Nepal Border News: नेपाल में सरकार बदलने के बाद भारतीय बाजारों से खरीदारी को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। सौ रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर नेपाल सीमा पर भंसार (कस्टम शुल्क) वसूली की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को बकायदा मुनादी कराकर नेपाल प्रशासन सचेत कर रहा है। नेपाल की सख्ती से सीमा से सटे भारतीय बाजारों में हड़कंप है। कारोबार प्रभावित होने लगा है। भारत से खरीदे गए 100 रुपये से अधिक के सामान पर नेपाल में भंसार लगता है। यह शुल्क नेपाल के घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लागू है, लेकिन उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को जरूरतों के मद्देनजर इसमें ढिलाई बरती जाती रही है। इससे भारतीय बाजारों में कारोबार खूब चलता है। लेकिन नेपाल में नई सरकार ने नियमों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.