नई दिल्ली, मार्च 3 -- नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए 5 मार्च को मतदान होगा जिसमें लगभग 1.9 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे। सितंबर 2025 में युवाओं के नेतृत्व में हुए भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के जरिये सरकार गिराये जाने के बाद देश में प्रतिनिधि सभा के लिए यह पहला आम चुनाव हो रहा है। छात्र विद्रोह के बाद से इस गणतंत्र का नियंत्रण पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के हाथ में है। वर्ष 1959 में हुए पहले चुनाव के बाद से यह नेपाल का 9वां संसदीय चुनाव होगा। हिमालय के करीब बसे इस देश में मिश्रित चुनावी प्रणाली लागू है। जिसे इसके 2015 के संविधान में पेश किया गया था।दिग्गज राजनेता अजमा रहे भाग्य इस चुनाव में कई दिग्गज राजनेता अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिन पर नजर रखना मौजूं होगा। पारंपरिक दलों के नेताओं के अलावा नेपाल की राजधा...