महाराजगंज, अप्रैल 13 -- सोनौली (महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद नेपाल पुलिस ने रुपनदेही जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 18 भारतीय नागरिकों सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। रुपनदेही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि आरोपितों के पास से लैपटॉप, मोबाइल व बड़ी संख्या में चेकबुक बरामद किए गए हैं।पुलिस ने 2 अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-7 में अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के 9 भारतीय नागरिकों को दबोचा। इनके पास से 3 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन व हिसाब-किताब के 5 रजिस्टर मिले। गिरफ्तार आरोपितों में यूपी के बलिया निवासी प्रदीप गुप्ता, सतीश कुमार, अभिषेक ठाकुर, गोण्डा जिले के पवन कुमार, नरसिंह, राम असिस सिंह, बिहार के सिवान जिला निवासी मनु कुमार सोनी, अमर कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.