नेपाल में वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 2 -- रक्सौल, एसं। वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को नागरिकता और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी से जुड़े मामलों में मंगलवार सुबह पर्सा जिले के ठोरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही पर्सा जिला अदालत ने उन्हें कुल 4 लाख 15 हजार नेपाली रुपये की धरौटी पर रिहा करने का आदेश दिया। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय की विशेष टीम ने अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मेयर सिंह को ठोरी गांवपालिका स्थित थोरी विलेज रिसोर्ट से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें वीरगंज लाकर पर्सा जिला अदालत में पेश किया गया। वारंट जारी होने के बाद बढ़ी थी हलचल : पर्सा जिला अदालत ने दस्तावेज़ जालसाजी से जुड़े मामले में 22 मई तथा नागरिकता संबंधी मामले में 26 मई को मेयर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.