नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नेपाल-तिब्बत सीमा पर आए फ्लैश फ्लड से पड़ोसी देश की बिजली उत्पादन क्षमता पर बड़ा असर पड़ा है। नेपाल की 360 मेगावॉट उत्पादन क्षमता से जुड़ी परियोजनाओं और ट्रांसमिशन/डिस्ट्रिब्यूशन ढांचे को नुकसान पहुंचा है। अब वह चीन के बजाए, भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। नेपाल बिजली की कमी को पूरा करने के लिए भारत से बिजली मांग सकता है। अचानक आई बाढ़ से हाइड्रोपावर प्लांट्स को नुकसान हुआ है, जिससे नेपाल की लगभग आठ फीसदी जेनरेशन कैपेसिटी खत्म हो गई है। बिजली से जुड़ी मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन शालिग्राम भंडारी के मुताबिक, नेपाल और तिब्बत के बीच हिमालयी इलाके में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ से लगभग 360 मेगावाट कैपेसिटी को नुकसान हुआ है, जिसमें ज्यादा हाइड्रो पावर प्लांट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 25 मेगावाट का सोलर प्लांट और 390 म...