नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,252 हुआ, 4 हजार से ज्यादा लापता
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,252 तक पहुंच गयी है, जबकि कम से कम 4,216 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने गुरुवार दोपहर तक संकलित आंकड़ों में यह जानकारी दी। नेपाल में सबसे अधिक लोगों की मौत चितवन में हुई हैं, जहां 355 शव बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208 और नुवाकोट में 177 शव बरामद हुए हैं। जहां से आपदा शुरू हुई थी, उस रसुवा में 127 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा गोरखा, धादिंग और तनहुन में भी शव बरामद किए गए हैं। अब तक बरामद 1,252 शवों में से केवल 95 की पहचान हो सकी है और उन्हें परिजनों को सौंपा गया है। एनडीआरआरएमए के मुताबिक लापता लोगों में विदेशी नागरिक, जलविद्युत परियोजनाओं के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.