रांची, अगस्त 28 -- रांची, संवाददाता। नेपाल में आई आपदा के बाद रांची के कोकर निवासी राम प्रसाद घोष के लापता होने से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। राम प्रसाद कोकर स्थित हैदर अली रोड के रहने वाले हैं। नेपाल में एक जलविद्युत परियोजना में प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं। बाढ़ आने के बाद से उनका मोबाइल बंद है और परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। राम प्रसाद की तलाश के लिए रांची की सामाजिक कार्यकर्ता निवासी ज्योति कुमार ने उनके परिवार की ओर से 27 अगस्त को काठमांडू स्थित नेपाली सेना मुख्यालय के विदेशी संपर्क प्रभाग को ई-मेल भेजा है। इसमें राम प्रसाद के नाम, रांची का पता, भारतीय नागरिकता, रक्त समूह और पहचान से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। परिवार ने नेपाली अधिकारियों से यह पता लगाने का आग्रह किया है कि राम प्रसाद सुरक्षित हैं...