नेपाल में मूसलाधार बारिश से सीमांचल में आफत, महानंदा नदी खतरे के निशान के पार; परमान और कनकई का भी बढ़ा जलस्तर
एक संवाददाता, जून 20 -- Bihar Flood Alert: नेपाल के तराई क्षेत्रों और बिहार के सीमांचल के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का अब बेहद खतरनाक असर नदियों के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। नेपाल से आने वाले पानी के दबाव के कारण किशनगंज और पूर्णिया जिलों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि, कनकई और परमान नदियां अभी खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही हैं, लेकिन उनके जलस्तर में भी लगातार तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। संभावित बाढ़ और भीषण नदी कटाव के खतरे को भांपते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और नदियों के तटीय इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है।2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.