बहराइच, मार्च 29 -- रुपईडीहा। सरहद पार नेपाल के बांके मुख्यालय नेपालगंज के उप महानगर पालिका वार्ड नं 12 कोरियनपुरवा में रविवार को एक महिला की हत्या कर दी गयी। कातिलों ने पेट्रोल डालकर उसका शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की। अधजला शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। नेपालगंज पुलिस मुख्यालय से पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव की पहचान सृजना बूढ़ा मगर के रूप में हुई। बांके के एसपी अंगूर जीसी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गोलू ढपाली को पूरे परिवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...