नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नेपाल में हाल ही में एक विशाल ग्लेशियर के अचानक टूटने से भीषण प्राकृतिक आपदा आई। 5200 मीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियर ढहने से बर्फ, चट्टानों, मलबे और पानी के भयंकर सैलाब ने नीचे की बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को तबाह कर दिया। इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1050 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 3900 लोग अब भी लापता हैं। चीन के तिब्बत वाले हिस्से में भी 16 लोगों की मौत और 546 लोगों के लापता होने की खबर है। इस भीषण आपदा में नेपाल गए विदेशी नागरिक और पर्यटक भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, 133 भारतीय नागरिक लापता हैं, जिनमें से कई कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग पर थे। सीमा जांच चौकी पर खड़े 300 से अधिक वाहन और ट्रक बाढ़ के तेज बहाव में बह गए।मंडरा रहा एक और तबाही का खतरा, चीन न...