एक संवाददाता, मार्च 15 -- पड़ोसी मुल्क नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मनकामना मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रो बस शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित कनटार के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।​ गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बस मनकामना मंदिर से तीर्थयात्रा पूरी कर लौट रही थी। बस में चालक और सह-चालक सहित कुल 16 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस निरीक्षक राजन लम्साल ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर ही पांच महिलाओं और द...