बलरामपुर, अगस्त 5 -- उतरौला, संवाददाता। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसको देखते हुए उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने बुधवार को उतरौला तहसील क्षेत्र की बरायल व बारम बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चौकियों पर उपलब्ध नाव, लाइफ जैकेट समेत अन्य राहत उपकरणों की जांच की और कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। एसडीए...