नेपाल में भारी बारिश से प्रशासन हुआ अलर्ट
मधुबनी, सितम्बर 26 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना और इसके चलते कोसी नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को डीएम आनंद शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी तरह सजग और तत्पर रहने का निर्देश दिया। डीएम ने कोसी नदी से प्रभावित होने वाले संभावित पंचायतों में राहत और प्रशासनिक व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखने को कहा। बाढ़ की स्थिति बनने पर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए बाढ़ राहत शिविरों और सामुदायिक रसोई केंद्रों में सभी जरूरी इंतजाम का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- दरियापुर के छड़की बांध का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण,दिया आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.