महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में भारतीय मालवाहकों के खिलाफ बढ़ती सख्ती अब विवाद का रूप लेती जा रही है। सीमा पार करते ही ट्रकों को रोककर भारी जुर्माना वसूले जाने से ट्रांसपोर्टर आक्रोशित हो गए हैं। इसको लेकर चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि अब पहले की तरह केवल बुटवल या उससे आगे नहीं, बल्कि लुम्बिनी अंचल में प्रवेश करते ही जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारतीय ट्रकों की सघन जांच की जा रही है। ड्राइवरों का कहना है कि 14 चक्का ट्रक में 25 टन से ज्यादा या 12 चक्का ट्रक में 21 टन से अधिक वजन पाए जाने पर नेपाल में घुसते ही ट्रैफिक पुलिस वाहन रोककर करीब 10,000 रुपये तक का चालान काट रही है। यह भी पढ़ें- भिखनाठोरी में चौपट हो रहा व्यापार कई मामलों में मौके पर ही रसीद देकर भुगतान के बिना आगे बढ़ने नहीं दिया जाता। ट्रांस...