अररिया, जनवरी 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शुक्रवार की मध्य रात्रि विराटनगर नगरपालिका वार्ड 15 रानी स्थित भंसार के तीन नंबर के बेरियर से टकराकर एक बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक घायल है। इसका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब साढ़े 12 बजे की है। मृतक की पहचान सप्तरी तिरहुत गांवपालिका वार्ड 5 महुली निवासी अनोज चौधरी के रूप में हुआ है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार बाइक में चौधरी के पीछे कटहरी वार्ड 5 निवासी धर्मेन्द्र सरदार सवार थे जो घायल है। उनका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में अनाज चौधरी तेज गति से बाइक चला रहा था। अनित्रिंत होकर बेरियर में टकरा गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीमा थाना के सब इंस्पेक्ट नवराज कार्की ने दोनो घायलों को...