नेपाल में बिना नागरिकता रह रहे भारतीयों की पहचान में जुटा प्रशासन , क्या है मकसद
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाली क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों का विवरण जुटाने के लिए नेपाल प्रशासन ने नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत नवलपरासी (पश्चिम) जिले के रानीनगर, त्रिवेणी, महेशपुर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सर्वे कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नेपाल में लंबे समय से बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे भारतीयों की पहचान करना और उन पर नजर रखना है। नवलपरासी (पश्चिम) जिले के पुलिस प्रमुख अनुराग श्रेष्ठ ने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में रह रहे लोगों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। सर्वे टीम संबंधित व्यक्तियों का नाम, पता, पारिवारिक विवरण, नेपाल में निवास की अवधि तथा उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेजों का ब्योरा जुटा रही है। इस सर्वे के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.