नेपाल में बालेन शाह का पीएम बनना तय
नई दिल्ली, मार्च 8 -- नेपाल चुनाव में नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी नेता बालेन शाह का इस जीत के बाद प्रधानमंत्री बनना तय है।पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के गढ़ झापा निर्वाचन- 5 में बालेन शाह ने एकतरफा मुकाबले में ओली को करीब 50 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया। ओली को 18,734 तो शाह को 68,348 वोट मिले। चुनाव आयोग के मुताबिक शनिवार रात 9:30 बजे तक घोषित 97 सीटों में से बालेन शाह की पार्टी 77 सीटें जीत चुकी थी, जिससे वह सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। पार्टी ने काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर क्लीन स्वीप किया और देशभर में 48 सीटों पर बढ़त बनाए रखी। ओली की सीपीएन-यूएमएल पांच सीटों पर सिमट गई और सात पर आगे थी। नेपाल कांग्रेस 11 सीटों पर विजय हुई और सात पर आगे थी। वहीं, नेपाली कम्यूनिस्ट पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.