मोतिहारी, जुलाई 16 -- रामगढ़वा। नेपाल की तराई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर सीमावर्ती रामगढ़वा प्रखंड में दिखने लगा है। नेपाल से आने वाली तिलावे नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध पटनी पंचायत के पटनी गांव तथा धनहर पंचायत के भलुवाहिया गांव के समीप 14 जुलाई की देर शाम टूट गया। जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। इससे क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान पटनी पंचायत के मंगलपुर , ऊंचीभाटिया , बरदियाही और शेखावाना गांवों के सरेह के अलावा धनहर पंचायत के भलुवाहिया के किसानों को हुआ है। किसानों की मेहनत से तैयार धान की रोपनी बर्बाद हो गयी। कई खेतों में तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव भी शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: चंचलिया गंडक में उफान से शुरू हुआ कटाव, तटवर्ती गांवों में बढ़ी चिंताकि...