किशनगंज, मार्च 13 -- दिघलबैंक। नेपाल में गुरुवार शाम से हुई तेज बारिश का असर भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिला। लगातार वर्षा के कारण बूढ़ी कनकई और कनकई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कनकई नदी के तेज बहाव के कारण सिंघीमारी पंचायत के पलसा, मंदिरटोला और बलवाडांगी तथा लोहागाड़ा पंचायत के कंचनबाड़ी घाट पर बना अस्थायी चचरी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के टूट जाने से नेपाल सीमा से सटे नदी पार के कई गांवों का संपर्क मुख्य क्षेत्र से कट गया है। पलसा, मंदिरटोला, डाकूपारा, बैजनाथ टोला पलसा और तालटोला सहित करीब आधा दर्जन गांव एक बार फिर टापू में तब्दील हो गए हैं। इन गांवों के लोगों को आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.