नेपाल में बारिश के बाद मरहा-हरदी में उफान, सड़क पर आया पानी
सीतामढ़ी, जून 29 -- धीरेंद्र झा परिहार। भारत-नेपाल सीमा से सटे परिहार प्रखंड में नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश का असर रविवार की रात साफ तौर पर देखने को मिला। मरहा एवं हरदी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया। परवाहा-लालबंदी मुख्य पथ पर लहुरिया पेट्रोल पंप के समीप पानी का बहाव होने लगा। हालांकि सोमवार की सुबह जलस्तर घटने के साथ ही सड़क से पानी उतर गया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की रात नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी तेजी से सरेह और निचले क्षेत्रों में फैल गया। वहीं बाढ़ के पानी का असर कृषि क्षेत्र पर भी पड़ा हैं। कई जगहों पर खेत जलमग्न हो गए और फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में फिर से नेपाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.