नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ के 11वें दिन एक बार फिर से चमत्कार देखने को मिला। शनिवार को बचाव दलों ने 2 लोगों को जिंदा बचा लिया। नेपाल सेना, दक्षिण कोरिया के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पहली सफलता अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में मिली। यहां ऑडिट-4 सुरंग से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह अभियान काफी जोखिम भरा था और इसे नेपाल सेना व दक्षिण कोरिया से आई विशेषज्ञ टीम ने मिलकर पूरा किया। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी को 10 दिन, धूमिल पड़ रही लापता जिंदगियों की उम्मीद; 1400 की मौत दूसरी सफलता नुवाकोट जिले के विदुर नगरपालिका क्षेत्र के बेत्रावती में मिली। यहां चार मंजिला मकान ढह गया था और उसके मलबे में 64 वर्षीय महिला चंडिका श्रेष्ठ...