नेपाल में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
चम्पावत, अगस्त 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। नेपाल में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एसडीआरएफ ने शारदा बैराज और घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। टनकपुर में तैनात एसडीआरएफ टीम को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। शारदा बैराज और घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शारदा नदी के संवेदनशील तटीय इलाकों, शारदा घाट तथा शारदा बैराज और उनके आसपास के क्षेत्रों में एसडीआरएफ लगातार गश्त कर रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल में तबाही के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट पर SDRF, लोगों को एडवाइजरी टीम ने घाटों एवं निचले इलाकों के स्थानीय निवासियों और मछुआरों को जल स्तर बढ़ने की संभावना के प्रति जागरुक किया। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.