छपरा, अगस्त 28 -- तीन दिनों से नहीं हो रहा संपर्क परसा, एक संवाददाता। नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका के बाद परसा के अंजनी निवासी इंद्रजीत साह का 34 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार साह लापता हो गया है। पिछले तीन दिनों से उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिवार में अनहोनी की आशंका को लेकर चिंता और मातम का माहौल है। यह भी पढ़ें- पत्नी को फोन करके बोला बाढ़ और तुरंत कट गया फोन, नेपाल की तबाही की भयावह कहानीजितेंद्र का काम और संपर्क परिजनों के अनुसार जितेंद्र करीब एक माह पहले नेपाल के रसुवा जिले में स्थित कंपनी एंड्रीटाज के पावर हाउस में गैलेंडर का काम करने गया था। मंगलवार को उससे परिजनों की फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- धुएं की तरह आया पानी का सैलाब और... नेपाल के र...