नैनीताल, अगस्त 27 -- नैनीताल, संवाददाता। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई बाढ़ से जन-धन की क्षति के बाद नैनीताल जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जिले के प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक नेपाल में आई बाढ़ से नैनीताल जिले के किसी भी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि नेपाल में रह रहा जिले का कोई नागरिक बाढ़ से प्रभावित है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचित करें। यह भी पढ़ें- Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ का तांडव, 160 की मौत; 133...