नेपाल में बाढ़ का कहर
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- तिब्बत की सीमा से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार तड़के अचानक आई भीषण बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया। इसके कारण नौ लोगों की मौत हो गई। प्रभावित इलाकों से करीब 400 यात्री लापता हैं। इनमें 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। अधिकतर भारतीय तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। तिब्बत से सटे इलाके में आई अचानक बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए और कई बुनियादी संरचनाओं को नुकसान पहुंचा। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, अभी तक कुल 384 यात्री लापता हैं। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। बाढ़ से नदी किनारे बसी बस्तियों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। रसुवा से सशस्त्र पुलिस बल के चार जवान लापता हैं. यह भी पढ़ें- नेपाल में आए जलप्रलय में अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.