सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- जनकपुरधाम.। जलेश्वर बर्दीवास सड़क खण्ड के बखरी गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइक के आपस में टकराने से तीन छात्र झूलस कर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिए। वहीं तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम से भेजा गया हैं। महोतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक और घायल मैट्रिक परीक्षा के छात्र थे। वे परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइक पर तीन-तीन छात्र सवार थे। वें हैलमेट भी नही पहन रखे थे। बखरी गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गयी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गयी। सभी छात्र बुरी तरह झूलस गये। तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए।मृतक छात्र जलेश्वर नगरपालिका वार्ड 6 निवासी राम दयाल दास का पुत्र रवि दास, सुरेन्द्र दास का पुत्र सुभाष दास और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.