सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले की सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बरगदही में ईद के दिन डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी। मामला इस हद तक बढ़ गया था कि पुलिस को कंट्रोल करने के लिए रबड़ की गोलियां चलानी पड़ी थी तब कहीं जाकर भीड़ तितर-बितर हुई थी बावजूद इसके तनाव काफी अधिक रहा। प्रशासन को कई स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनिश्चित काल के लिए निषेद्या लागू करनी पड़ी। नेपाल में बवाल के बाद जिले की सीमा पर अलर्ट हो गया। सुरक्षा बल चौकस हो गए।नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बरगदही में ईद की नमाज के बाद पास के एक मंदिर पर बज रहे डीजे को लेकर कुछ आपसी कहासुनी हुई। इसके पास दोनों पक्ष की ओर से भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अफवाह फैली की हमला कर दिया गया है। अफवा...