महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में बर्ड फ्लू के संक्रमण के बाद महराजगंज में अलर्ट है। पिछले दिनों डीएम ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में खासकर सीमाई इलाकों में रैंडम के अनुसार सैंपलिंग कराने और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद चारों तहसीलों में टीम गठित कर दी गई है। नौतनवा के सीमाई इलाके कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित मुर्गी फार्म से टीम ने 28 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके साथ ही संक्रमण की आशंका को रोकने के लिए साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में पशु विभाग की टीम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित एक हाईटेक लेयर मुर्गा फार्म पर पहुंची। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फार्म का निरीक्षण कर मुर्गियों के कुल 28 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा। इ...