महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पड़ोसी मुल्क नेपाल में बर्ड फ्लू का केस मिलने से महराजगंज में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने पशु चिकित्सकों की टीम गठित कर सघन जांच कराने का निर्देश दिया है। टीम शनिवार से जांच शुरू करेगी। गर्मी में पक्षियों व जानवरों में बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पड़ोसी देश नेपाल में बर्ड फ्लू का केस मिल चुका है। हालांकि महराजगंज में अभी एक भी केस नहीं आया है, लेकिन अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी तहसीलों में रैपिड रेस्पांस टीम का गठन सभी को अलर्ट कर दिया। टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, अनुचर को शामिल किया है। टीम गोसदनों व पोल्ट्री फार्मों पर नियमित जांच-पड़ताल करेगी। साफ-सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.