नेपाल में फ्लैश फ्लड से मुजफ्फरपुर की 20 पंचायतों पर बाढ़ का खतरा, 40 घंटे खतरनाक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- नेपाल के त्रिशुली नदी में फ्लैश फ्लड के बाद गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने जल संसाधन विभाग को हाई अलर्ट कर दिया है। साथ ही गंडक नदी से सटे मुजफ्फरपुर सहित सात जिलों के प्रशासन को भी बाढ़ से निपटने के लिए बने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार तैयारी का निर्देश दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के तीन प्रखंडों साहेबगंज, पारू और सरैया से होकर गंडक नदी गुजरती है। इन तीन प्रखंडों की 20 पंचायतों में बाढ़ की आशंका को लेकर लोगों को ऊंचे जगहों पर जाने की सलाह दी जा रही है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कुमार मनोज गुप्ता ने बताया कि स्थिति पर नजर रखते हुए तैयारियां की जा रही है। फिलहाल वाल्मीकिनगर बैराज के सभी 36 गेटों को खोलते हुए पानी छोड़ा गया है, ताकि नेपाल से आनेवाले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.