मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल के दार्चुला जिले में हुए भूस्खलन के बाद चौलानी नदी पूरी तरह से मलबा से भर गया है। इससे नए सिरे से फ्लैश फ्लड के खतरे की आशंका जताते हुए गंडक नदी में भी बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, चौलानी नदी का पानी नेपाल की काली गंडक और नारायणी नदी से होते हुए गंडक नदी में आता है। इस आसन्न खतरे को देखते हुए उत्तर बिहार में गंडक सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने को गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Nepal Flood: नेपाल में फिर लैंड स्लाइड से बिहार में हड़कंप, बाढ़ की आशंका; लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनीआसन्न खतरा मुख्यालय से मिले निर्देश में कहा गया कि दार्चुला में हुए भूस...