नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा SDRF और पीएसी को भेजा
लखनऊ, अगस्त 27 -- Flood In Nepal: नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे यूपी के नागरिकों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। योगी सरगार ने नागरिकों को सुरक्षित निकालकर उन्हें वापस यूपी लाने को लेकर राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल में फंसे यूपी के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ और पीएसी के जवानों को भेजा गया है। मुख्यमंत्री स्वयं राहत-बचाव की तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ की एक टुकड़ी भेजी गई है। इसमें 32 जवान शामिल हैं। इसके साथ ही पीएसी की 26वीं बटालियन के 22 जवानों को भी नेपाल भेजा गया है। सरकार ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त जवानों और बचाव उपकरणों की व्यवस्था भी तैयार रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.