गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- गाजियाबाद। नेपाल में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन ने वहां मौजूद गाजियाबाद के लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके माध्यम से नेपाल में मौजूद जनपदवासियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी परिवार का परिजन, रिश्तेदार या परिचित नेपाल में मौजूद है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है या उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है, तो इसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ में इन्फोसिस के CEO गोपीसेट्टी लापता, कंपनी न...