सिद्धार्थ, मार्च 6 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी मुल्क नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य का आम चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुआ। सीमावर्ती इलाके में माहौल शांतिपूर्ण रहा। चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में दोनों देशों के सुरक्षा जवानों की टीम व प्रशासन अलर्ट मोड में रही। चुनाव के सम्पन्न होने तक सरहद को पूरी तरह सील रखा गया। नेपाल के सीमावर्ती जिला कपिलवस्तु के कृष्णा नगर, मर्यादपुर, तौलिहवा, बहादुरगंज आदि जगहों पर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान के लिये मतदाताओं में उत्साह दिखा। नेपाल के सरहदी नगर पालिका कृष्णा नगर के मतदान केन्द्र श्री 5 महेन्द्र स्कूल पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा जवानों की टीम मुस्तैद रही। मतदान के लिये मतदान कक्ष के पहले ही मुख्य द्वार पर तलाशी व पूछताछ के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ जाने की अनुमति मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.